Tuesday, October 20th, 2026

रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, 525 अंक चढ़कर पहली बार 52000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार (15 फरवरी) को शानदार उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने आज पहली बार 52 हजार का रिकॉर्ड ब्रेक कर चुका है। निफ्टी भी रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 15300 के करीब है। ताजा अपडेट के मुताबित बीएसई सेंसेक्स 524.61 अंक चढ़कर फिलहाल में 52,068.91 अंक पर है। वहीं निफ्टी 138.80 अंक ऊपर, वर्तमान में 15,302.10 पर है। 
 
वहीं आईटी शेयरों में आज दबाव है पर अन्य सेक्टर्स की रफ्तार ठीक हैं। आज के शुरुआती कारोबार में तकरीबन 1086 शेयर चढ़े हैं और 376 शेयर गिरे हैं। हालांकि 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। कारोबार में सेंसेक्स 30 में से 24 शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडसइंड बैंक में 3%, ICICI, HDFC, SBI, कोटक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस आज के टॉप गेनर्स शेयर वाले हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, एचसीएल टेक सहित टॉप लूजर्स में हैं। 

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय